27 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में मुख्यतः शुष्क मौसम, लेकिन मध्य भारत पर मॉनसून का ज़ोर

August 26, 2019 7:08 PM | Skymet Weather Team

मध्य भारत लगातार मॉनसून वर्षा का hotspot बना हुआ है। इस समय भी मध्य प्रदेश पर एक सर्कुलेशन सक्रिय और मॉनसून ट्रफ मध्य भारत से होकर गुज़र रही है।

उम्मीद है कि उत्तरी मध्य प्रदेश में छतरपुर, खजुराहो, सागर, से लेकर गुना और ग्वालियर तक अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं। भारी बारिश मुसीबत बन सकती है। क्योंकि मध्य प्रदेश के कई इलाके पहले ही बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ भागों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और कोंकण गोवा में भी मॉनसूनी हवाएँ चलती रहेंगी। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मुंबई में बारिश फिलहाल हल्की होगी।

पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। खासकर बिहार में। राज्य में फिलहाल एक-दो जगहों पर ही वर्षा के आसार हैं।

लेकिन रांची, कोलकाता और भुवनेश्वर सहित ओड़ीशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून कमजोर ही रहेगा। फिलहाल कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण भारत में केरल और तटीय कर्नाटक पर मॉनसून आगे भी सक्रिय रहेगा। उम्मीद है कि 27 अगस्त को भी केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

बंगलुरु सहित आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के भीतरी भागों में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि हैदराबाद और चेन्नई सहित तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तर में चलें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में लगभाग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

लेकिन इन भागों में तापमान और आर्द्रता अधिक होने के कारण अचानक गरज वाले बादल बन सकते हैं और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इसकी संभाव्यता कम है।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहें के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, एटा, बांदा, मैनपुरी, चित्रकूट, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में बारिश देखने को मिल सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES