23 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और केरल में मॉनसून रहेगा सक्रिय

August 22, 2019 8:10 PM|

निम्न दबाव का क्षेत्र कभी उत्तर प्रदेश तो कभी मध्य प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम एक बार फिर से मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर आ गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश पर एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बन गया है। इन सिस्टमों के चलते मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को मॉनसून वर्षा देखने को मिलेगी। राज्य के पश्चिमी भागों मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान पर भी मॉनसून सक्रिय रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि मराठवाड़ा और गुजरात में मॉनसून सुस्त होगा और इन भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश से ज़्यादा वर्षा की उम्मीद नहीं है। मुंबई में भी हल्की वर्षा से भी अधिक के आसार नहीं है।

उत्तर भारत के भागों में बहुत कुछ नहीं बदलेगा। मॉनसून सुस्त रहेगा। हालांकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मॉनसून रिवाइव नहीं होगा। फिलहाल आंशिक बादल छाने और एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। यही हाल पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में होगा, जहां मौसम लगभग सभी जगहों पर सूखा रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून का मिलाजुला असर दिखेगा। यहाँ उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में अच्छी बारिश कुछ दिनों से हो रही है। अब मॉनसून का प्रभाव कुछ कम होगा। इसके बावजूद राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, अयोध्या, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, बलिया में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। बिहार में मधुबनी, चंपारण, गया, भागलपुर सहित ज़्यादातर शहरों पर मॉनसून की हलचल होगी और अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओड़ीशा और झारखंड के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के शहरों में हल्की बारिश की उम्मीद है। सिक्किम, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

दक्षिण भारत में अच्छी बारिश की संभावना है केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles