13 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में वर्षा

September 12, 2018 4:53 PM | Skymet Weather Team


 

इस समय मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों से होते हुए, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम और नागालैंड से गुज़र रही है।

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो मॉनसून सबसे ज़्यादा प्रभावी उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश पर रहा। उत्तराखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी सक्रिय मॉनसून ने अच्छी बारिश दी।

पिछले 24 घंटों में असम के धुबरी में 156 मिमी, उत्तराखंड के देहारादून में 109 मिमी और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 94 मिमी की मूसलाधार वर्षा हुई।

12 सितंबर को देश भर में कुल वर्षा, सामान्य से 8 प्रतिशत नीचे रही।

चारों प्रमुख क्षेत्रों की बात करें तो इस मॉनसून सीज़न में दक्षिण भारत में जहां सामान्य से 2% अधिक बारिश दर्ज की गयी वहीं उत्तर-पश्चिम में 4% कम, मध्य भारत में 3% कम और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 24% कम वर्षा हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन जारी रहेगा। अरुणाचल में मॉनसून सक्रिय बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मणिपुर, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य मॉनसून वर्षा जारी रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES