25 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: झारखंड, छतीसगढ़, उत्तराखंड में वर्षा

September 24, 2017 4:45 PM | Skymet Weather Team


 

पिछले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिमी हिमालय पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। वहीं मॉनसून दक्षिण झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर सक्रिय रहा।

जबकि हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तटीय, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य मॉनसून की स्थिति देखी गई थी।

पिछले 24 घंटों में नाहन में 154 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, मोरादाबाद में 118 मिमी और मुक्तेश्वर में 110 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।

[yuzo_related]

23 सितंबर को देश भर के बारिश के आंकड़े में 4% की कमी आ गयी है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण की बात करें, उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में 9%, 4% और 2% की कमी देखी जा सकती है।

वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, मुजफ्फरपुर, डाल्टनगंज, बालासोर से होते हुए अंडमान सागर की ओर जा रही है।

Live status of Lightning and thunder

अगले 24 घंटों के दौरान मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर सक्रिय रहेगा। इस बीच मानसून उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व राज्यों, दक्षिण झारखंड, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और उत्तराखंड पर सामान्य से सक्रिय के बीच रह सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES