19 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वर्षा

September 18, 2018 5:31 PM | Skymet Weather Team


 

मॉनसून की ट्रफ रेखा इस समय कमजोर हो चुकी है और अस्थायी रूप से कहीं पर भी चिह्नित होती हुई नहीं दिख रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून उत्तरी तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सक्रिय रहा। साथ ही, दक्षिणी व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी सक्रिय मॉनसूनी बारिश देखी गई।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा तेलंगाना के मेदक में हुई जहां 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके बाद गडग में 67 मिमी और जलगांव में 64 मिमी वर्षा हुई।

18 सितंबर को देश भर में वर्षा की कमी लगातार 9 प्रतिशत पर बनी हुई है। जबकि, दक्षिण भारत एकमात्र ऐसा स्थान है जहां वर्तमान में सामान्य बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम में 6%, मध्य व पूर्व में 6% और पूर्वोत्तर भारत में 24% कम वर्षा हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर सक्रिय मॉनसून की स्थिति होगी जिससे यहाँ म्ध्यम से भारी वर्षा होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

इस बीच, ओडिशा के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून सामान्य रहेगा और यहाँ हल्की से म्ध्यम वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार व छत्तीसगढ़ में मौनसून कमजोर रहेगा, साथ ही बाकी सभी जगहों पर भी मॉनसून गतिविधि कम होने की संभावना है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES