1 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में अच्छी वर्षा

August 31, 2017 3:02 PM|

 

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मॉनसून सौराष्ट्र और कच्छ में व्यापक रूप से सक्रिय रहा।

वहीं, सामान्य मॉनसून की स्थिति उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के पूर्वोत्तर राज्य, राजस्थान, और मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय भाग, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, के कुछ भागों में देखी गई

पिछले 24 घंटों में, कूचबिहर में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं अगमबे में 92 मिमी और कांडला में 73 मिमी में रिकॉर्ड की गयी।

30 अगस्त तक देश भर के बारिश के आंकड़े में 3% की कमी आई है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, उत्तर पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में 4%, 4% और 7% की कमी है।

[yuzo_related]

वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र, गांधीनगर, रतलाम, दमोह, रायपुर, पुरी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून कच्छ क्षेत्र में सक्रिय रहेगा।

Live status of Lightning and thunderGujarat

इस बीच, सक्रिय से सामान्य मॉनसून की स्थिति दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और कुछ हिस्सों की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles