4 जुलाई मॉनसून पूर्वानुमान: दिल्ली, कश्मीर, पंजाब, हिमाचल में वर्षा

July 3, 2018 2:22 PM|

 

मॉनसून की अक्षीय रेखा अब लुधियाना, नजीबाबाद, बहराइच, गोरखपुर, शीहर, सुपौल, गोलपाड़ा, डिब्रूगढ़ और फिर अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून कोंकण और गोवा, और तटीय कर्नाटक पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। वहीं उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई इलाके, दक्षिण गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गयी। जबकि सामान्य मॉनसून की स्थिति जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वोत्तर राज्य, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में में देखी गई थी।

पिछले 24 घंटों में चेरापूंजी से बारिश का योगदान सबसे अधिक आया जहां 148 मिमी बारिश हुई, वहीं मुंबई 131 और करवार 121 मिमी।

2 जुलाई तक, देश भर के बारिश के आंकड़े में 7% की कमी है। दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत में 11% और 13% अधिक बारिश दर्ज़ की गयी है। जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर और मध्य भारत में 25% और 8% की कमी देखी गयी है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा जहां भारी बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मॉनसून कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मेघालय, नागालैंड पर सक्रिय रहेगा और यहाँ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

इस बीच, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान में मॉनसून सामान्य रहेगा और यहाँ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles