31 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा

July 30, 2017 4:43 PM | Skymet Weather Team

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। वहीं पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।

वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल पर मॉनसून सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों में मसूरी में 90 मिमी वर्षा दर्ज़ की गयी। वहीं महाबलेश्वर में 60 मिमी और डाल्टनगंज में 59 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी।

29 जुलाई तक देश भर में मौसम का आंकड़ा 3% पर है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण की बात करें, उत्तर पश्चिमी भारत में 12% और मध्य भारत में 18% अधिक वर्षा हुई। जबकि दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 16% और 7% वर्षा की कमी है।

[yuzo_related]

वर्तमान में, मॉनसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, शिवपुरी, फ़ुरसतगंज, माल्दा और मिजोरम तक बनी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।

Live status of Lightning and thunder

सक्रिय मॉनसून की स्थिति पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में देखी जाएगी। इस बीच सामान्य मॉनसून की स्थिति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखी जा सकती है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES