17 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात में बारिश

July 16, 2017 3:16 PM|

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ, हिमाचल प्रदेश पर जोरदार रहा। वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी गुजरात पर बनी रही।

पिछले 24 घंटों में नलिया में 294 मिमी बारिश दर्ज़ की गयी। वहीं धर्मशाला में 107 मिमी और राजकोट में 95 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

15 जुलाई तक देशभर में बारिश का आंकड़ा सामान्य पर आ गया है। वर्तमान में केवल उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 28% अधिक है। देश के दक्षिण, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है।

[yuzo_related]

मॉनसून की उत्तरी सीमा अभी जैसलमेर, फलोदी, नागौर, सीकर, हिसार और कपूरथला से गुजर रही है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी ओड़ीशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तटीय गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सक्रिय मॉनसून की संभावना हैं। हालांकि सामान्य मॉनसून की स्थिति दक्षिणी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी झारखंड, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, नगलांग, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा पर देखी जाएगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles