24 अगस्त मॉनसून पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वर्षा

August 23, 2018 6:48 PM | Skymet Weather Team

 

वर्तमान में, मॉनसून की अक्षीय रेखा श्री गंगानगर, फरीदाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, देवगढ़, कोलकाता और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुज़र रही है।

नतीजतन, पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम पर सक्रिय रहा।

महाबलेश्वर से प्रमुख वर्षा का योगदान आया जहाँ 121 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद नहान में 109 मिमी और उत्तर लखीमपुर में 105 मिमी दर्ज की गई।

22 अगस्त को देश भर के बारिश के आंकड़े में 7% की कमी थी। क्षेत्रीय बारिश के आंकड़े की बात करें तो दक्षिण प्रायद्वीप में 12% अधिक वर्षा हुई है, मध्य भारत में सामान्य बारिश हुई है। दूसरी तरफ, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 28% कम और उत्तर-पश्चिम भारत में 6% कम वर्षा हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान, सक्रिय मॉनसून की स्थिति हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में प्रचलित होगी। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

सामान्य मॉनसून की स्थिति तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बनी रहेगी जहाँ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमज़ोर रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES