9 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, बिहार में बारिश

August 8, 2017 4:26 PM|

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों उप हिमालती पश्चिम बंगाल, मेघालय और नागालैंड में व्यापक रूप से सक्रिय रहा।

वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय ओड़ीशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सो और उत्तरी कर्नाटक पर देखी गई।

बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तर प्रदेश के बचे हिस्सो, दिल्ली, हरियाणा के कुछ भागो और कोंकन गोवा पर मॉनसून सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों में नौगोंग में 130 मिमी वर्षा दर्ज़ की गयी, वहीं कोटा में 103 मिमी और चेरापुंजी में 94 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

7 अगस्त को देश भर में कुल वर्षा सामान्य से 3 प्रतिशत नीचे बनी रही। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 11 % अधिक वर्षा दर्ज़ की गई है।

दूसरी तरफ मध्य भारत में सामान्य से 1 प्रतिशत कम, दक्षिण भारत में 18% कम और पूर्वी भारत में 7% की कमी बनी हुई है।

[yuzo_related]

मॉनसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, दिल्ली, बांदा, डालटनगंज, दिघा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

सक्रिय मॉनसून की स्थिति पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई भागों, बिहार और तटीय कर्नाटक पर देखी जाएगी।

तटीय आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाडा, कोंकण गोवा, केरल, दिल्ली, हरियाणा की पूर्वी भागो और तटीय तमिलनाडु में सामान्य मॉनसून की स्थिति देखी जाएगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles