8 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में वर्षा

August 7, 2017 11:45 AM | Skymet Weather Team

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से सक्रिय रहा।

वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर आंध्र प्रदेश और पश्चिमी तट पर देखि गयी।

दक्षिण गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और विदर्भ के बाकी हिस्सों पर मॉनसून सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों में धरमशाला में 125 मिमी वर्षा दर्ज़ की गयी, वहीं, उत्तरी लखीमपुर में 124 मिमी और जबलपुर में 102 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।

6 अगस्त को, वर्षा के आंकड़े में 2 प्रतिशत की कमी बरकरार है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में 12% अधिक वर्षा दर्ज़ की गयी है वहीं मध्य भारत में सामान्य के निकट है।

जबकि दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा में अभी भी 18% और 7% की कमी है।

[yuzo_related]

वर्तमान में, मॉनसून की अक्षीय रेखा कपूरथला, करनाल, मेरठ, बरेली, डाल्टनगंज, दीघा से उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान, ऊपरी असम के हिस्से, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।

सक्रिय मॉनसून की स्थिति हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना और तटीय केरल पर देखि जाएगी।

Live status of Lightning and thunder

दिल्ली, पंजाब, हरयाणा के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

जबकि, कच्छ, गुजरात और पश्चिम राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून के कमजोर होने की उम्मीद है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES