30 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी बारिश

August 29, 2017 6:02 PM | Skymet Weather Team

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी गुजरात, कोंकण गोवा सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और केरल में मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। इन भागों में भारी बारिश दर्ज की गई।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून सक्रिय रहा और अच्छी वर्षा इन भागों में रिकॉर्ड की गई।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु में सामान्य मॉनसून के बीच हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश की बात करें तो दहानु में 195 मिलीमीटर की भीषण बारिश दर्ज की गई। हरनई में 178 और महाबलेश्वर में 166 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

देश भर में मॉनसून का प्रदर्शन सामान्य से नीचे बना हुआ है। 28 अगस्त तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में 4 प्रतिशत कम, मध्य भारत में 7 फीसदी कम और दक्षिण भारत में सामान्य से 9 फीसदी कम मॉनसून वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आंकड़े सामान्य के आसपास हैं।

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय बाड़मेर, उदयपुर, रायपुर और पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी में पहुँच रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून के संभावित प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई सहित महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और कर्नाटक तथा केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है।

[yuzo_related]

इस बीच उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, ओड़ीशा और पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय रहेगा और मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

विदर्भ, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश में मॉनसून सामान्य रहेगा और हल्की से मध्यम बौछारें जारी रहेंगी।

Live status of Lightning and thunder

दूसरी ओर दक्षिण-पूर्वी तमिलनाडु और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर देश के बाकी भागों में सामान्य मॉनसून के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES