14 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वर्षा

August 13, 2017 2:59 PM | Skymet Weather Team

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा।

पूर्वोत्तर राज्य, बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाकी हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, कोंकण और गोवा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मॉनसून सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।

पिछले 24 घंटों में, चेरापुंजी में 210 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी, वहीं पूर्णिया में 151 मिमी और कैनिंग में 108 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।

12 अगस्त तक, देश भर में बारिश के आंकड़े में अभी भी 3% की कमी बरकरार है। जहां तक ​​क्षेत्रीय वितरण की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अभी भी 8% अधिक वर्षा हो चुकी है, वहीं पूर्व और पूरवाततार भारत में बारिश का आंकड़ा सामान्य पर आ चुका है। जबकि मध्य और दक्षिण भारत में 5% और 16% की कमी देखी गयी है।

वर्तमान में, मानसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तराई इलाकों से गुज़र रही है।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।

वहीं, बिहार, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कोंकण तट, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति देखी जाएगी

Live status of Lightning and thunder

मॉनसून राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश के हिस्सों और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में कमजोर रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES