[Hindi] 21-09-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

September 20, 2015 5:00 PM | Skymet Weather Team

 

गुजरात के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह धीरे-धीरे राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। अगले 24 के 48 घंटों के मध्य यह गुजरात के उत्तरी भागों में बारिश देगा। साथ ही इसके प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भी कई स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

इधर उत्तर भारत के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्शा दर्ज की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी संभव है।

बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तटों के करीब निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए और गहरा सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश देखने का मिल सकती है।

सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर अच्छी मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी।

मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं, हालांकि मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रह सकती है।

शेष दक्षिणी राज्यों का जि़क्र करें तो तटीय कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि तमिलनाड़ु, तेलंगाना और रायलसीमा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

 

 

OTHER LATEST STORIES