26 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र के दक्षिणी-तटीय भागों में वर्षा के आसार

November 25, 2015 11:50 PM | Skymet Weather Team


 

इस समय देश के अधिकांश भागों में विशेष मौसमी गतिविधियों के आसार फिलहाल नहीं हैं।

यहां अण्डमान सागर के पास एक ट्रफ हम देख सकते हैं। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में गुरूवार को एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जो सप्ताह के अंत में पूर्वी तटों के करीब पहुंचेगा और मौसम को फिर से बदल देगा।

दक्षिण भारत के भागों में अगले 2 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। कर्नाटक, केरल, कोंकण-गोवा और आंध्र प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र के दक्षिणी तटीय भागों में स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते हल्की वर्षा हो सकती है।

गुजरात के तटीय भागों पर बन ट्रफ अब निष्प्रभावी हो गया है। इधर राजस्थान के मध्य भागों में पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।

जम्मू कश्मीर के पर्वतीय भागों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है या बर्फ पड़ सकती है। उत्तर भारत के मैदानी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी वाले भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मध्य भारत तथा पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में सुबह का तापमान 1 के 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, इन भागों में एक-दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में बदलाव के आसार फिलहाल नहीं हैं। देश के शेष राज्यों में पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा।

 

 

OTHER LATEST STORIES