Skymet weather

[Hindi] 18-11-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

November 17, 2015 5:00 PM |

 

चेन्नई में अगले 24 घंटों में बारिश कम होने से राहत मिलने के आसार हैं। अब तक बारिश से बुरी तरह से प्रभावित भागों से 14000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लगातार बारिश ने राज्य में आम जन-जीवन को खासा प्रभावित किया है।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून दक्षिण भारत में अभी भी सक्रिय है। हालांकि इन भागों में बारिश में अब कमी आने की संभावना है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव बुधवार को कमज़ोर होकर दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर रहेगा, जिससे आंध्र प्रदेश के तटीय भागों और रायलसीमा में कई स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से ओडिषा में बादल पहुंचेंगे और यहां भी हल्की बारिश के आसार हैं।

इधर केरल के तटों पर अरब सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। अनुमान है कि यह सशक्त होगा और पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ जाएगा। इससे एक ट्रफ तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से केरल और लक्षद्वीप में अच्छी वर्षा हो सकती है।

इधर मध्य भारत पर उच्च दबाव बना रहेगा। जिससे इन भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर के करीब से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ भारत के क्षेत्रों को प्रभावित नहीं करेगा। उधर हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल और अरूणाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

उत्तर और मध्य भारत के भागों में सर्द और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिससे इन भागों में सुबह का तापमान 2 डिग्री तक और नीचे आ सकता है। दिन के तापमान भी कमी होगी। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और बिहार में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try