Skymet weather

[Hindi] 19-06-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

June 18, 2015 7:01 PM |


 
मॉनसून पिछले 5 दिनों से स्थिर है। लेकिन ओडिशा के कुछ और भागों तथा पश्चिम बंगाल में इसके पहुंचने के लिए स्थितियाँ अब अनुकूल हैं। बिहार और झारखण्ड में भी इसका विस्तार जल्द हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र अभी भी प्रभावी होने की प्रक्रिया में हैं। ये दोनों चक्रवाती हवा के क्षेत्र मॉनसून की रेखा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इधर पश्चिमी तटों पर बनी यह ट्रफ रेखा सक्रिय रहेगी जिससे कोंकण-गेवा और तटीय कर्नाटक में अच्छी मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी। इस समय हम देख सकते हैं कि एक ट्रफ इन दोनों सिस्टमों को जोड़ रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में बारिश ज़ोर पकड़ेगी। छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी शुक्रवार को भारी मॉनसूनी बारिश होने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र तट के और करीब आएगा और 20 जून तक यह देश के पूर्वी किनारों तक पहुँच जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र ने ऊपर जाने वाली नम हवाओं का रूख़ मोड़ दिया है जिसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश घट गई है।

इधर उत्तर भारत में वैसे तो कोई विशेष मौसमी गतिविधि नहीं हो रही है। लेकिन चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र यहां बना हुआ है, जो बहुत प्रभावी नहीं है लेकिन इससे निकलने वाली ट्रफ रेखा के आसपास के भागों में शुक्रवार को छिटपुट जगहों पर बादलों की गर्जना हो सकती है। 20 जून के बाद से उत्तराखण्ड में हम अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।
 
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try