[Hindi] गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और बिहार पर बाढ़ का खतरा

August 5, 2017 11:53 AM|

 

गुजरात और राजस्थान में हो रही बारिश अब उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में पहुंची। नेपाल की भारी बारिश का भी असर। दोनों राज्यों के तराई क्षेत्रों में 7 से 10 अगस्त के बीच बाढ़ की आशंका।

मॉनसून सीज़न में उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में बाढ़ की घटनाएँ नई नहीं हैं।

आमतौर पर नेपाल और इससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाली भारी बारिश दोनों ही राज्यों में बाढ़ का रूप ले लेती है। उत्तरी तिब्बत और दक्षिणी नेपाल से होकर बिहार पहुँचने वाली कोशी नदी को बिहार के लिए अभिशाप कहा जाता है।

फिलहाल नेपाल के दक्षिणी भागों में बीते कुछ समय से भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी वर्षा जारी है। इन भागों में भारी वर्षा दे रही मॉनसून की अक्षीय रेखा अगले 2-3 दिनों तक तराई में सक्रिय रहेगी। हालांकि 6 और 7 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आ सकती है।

[yuzo_related]

नेपाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में 8 अगस्त से एक बार फिर से भारी बारिश की वापसी होगी। जिसके चलते में नदियां उफान पर होंगी।

भारी बारिश का पानी उत्तर प्रदेश में शारदा, गोमती और घाघरा जबकि बिहार में बागमती, कोशी, गंडक और नारायणी के जरिये पहुंचेगा। इससे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ेगा। दोनों राज्यों में बाढ़ का खतरा 7 से 10 अगस्त के बीच है।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

इस दौरान उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, गोंडा और फैजाबाद जबकि बिहार में मोतीहारी, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सितामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल प्रभावित होंगे। इन भागों में फसलों नष्ट हो सकती हैं। अनेकों गांवों में पानी भरने से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो सकता है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles