8 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: अगले 24 घंटों में मॉनसून बढ़ेगा आगे; मुंबई में अच्छी बारिश

June 7, 2017 4:37 PM|

 

तटीय कर्नाटक और कोंकण गोवा सहित पश्चिमी तटों पर अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी। बंगलुरु में बारिश बढ़ेगी लेकिन मुंबई में व्यापक बारिश होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान देश में सामान्य वर्षा हुई है। वर्षा में सबसे अधिक योगदान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत का रहा है। आंध्र प्रदेश के आरोग्यवरम में जमकर बरसे हैं बादल और यहाँ 102 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बेल्लारी में 74 और परभणी में 73 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर-पश्चिम, राजस्थान, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि 6 जून तक देश में कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक रहा।

मॉनसून की अब तक की प्रगति सामान्य रफ्तार से हुई है। मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि एनएलएम इस समय कोची, टोंडी, अगरतला, विलियम नगर और कोकराझार पर बनी हुई है।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक तथा तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल दिखाई दे रहा है। पूर्वी भारत में यह हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल तक पहुँच सकता है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तटीय भागों विशेषकर तटीय कर्नाटक और कोंकण गोवा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बंगलुरु में बारिश बढ़ेगी लेकिन मुंबई वालों को व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून का प्रदर्शन कमजोर रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles