20 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: महाराष्ट्र, ओड़ीशा, झारखंड, पूर्वी बिहार में मध्यम वर्षा

June 19, 2017 1:13 PM|

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में सक्रिय रहा, जबकि कोंकण गोवा, कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मॉनसून सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान पासीघाट में 94 मिलीमीटर, गंगटोक में सत्तासी मिलीमीटर और कैलाशहर में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज।

बीते कुछ समय से बारिश कम हो रही है जिससे देशभर में बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। हालांकि 18 जून तक कुल वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 6% ऊपर बना रहा।

अब तक दक्षिण भारत में सामान्य से 14% और मध्य भारत में सामान्य से 12% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश सामान्य से 6% पीछे है।

[yuzo_related]

मॉनसून की उत्तरी सीमा वलसाड, नासिक, बुलडाणा, जमशेदपुर और भागलपुर में बनी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून काफी सक्रिय रहेगा और कई जगहों पर अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी।

पश्चिमी तटीय भागों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

मध्य महाराष्ट्र, ओड़ीशा, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम मॉनसून वर्षा दर्ज की जा सकती है।

हालांकि, तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में मॉनसून कमजोर रहेगा। कोलकाता और बंगलुरु में बारिश में कमी रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles