सर्दियों में घूमे देश की इन खूबसूरत जगहों पर, कम तापमान में होगा यादगार अनुभव

March 8, 2024 1:41 PM | Skymet Weather Team

सर्दी का मौसम ऐसे तो बहुत लोगों को पसंदीदा होता है। लेकिन, कुछ लोगों को कड़ाके की ठंड में रहना पसंद नहीं होता है। ऐसे में अगर आप सर्दी से बचना चाहते है और घूमने के शौकीन भी हैं, तो देश की कुछ खूबसूरत और गर्म जगहों की सैर कर सकते हैं। देश की इन पांच जगहों की ट्रिप प्लान कर आप सामान्य तापमान में जबरदस्त अनुभव ले सकते हैं।

मुंबई (फोटो-Canva)

मुंबई, महाराष्ट्र: सर्दियों में गर्मी का एहसास करने के लिए आप महाराष्ट्र के मुंबई शहर जा सकते हैं। क्योंकि सर्दियों में मायानगरी का तापमान सामान्य तौर पर 17 से 32 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां न ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है। मुंबई में आप हलचल करते सुमद्र के किनारे बैठ कर एंजॉय कर सकते हैं। बता दें, मुंबई नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। तो नाइट लाइफ एन्जॉय करने के लिए मुंबई बेस्ट है। इसी के साथ यहा पर घूमने और देखने के लिए कई ऐतिहासिक जगहें हैं।

गोवा

सर्दियों में गोवा: सर्दियों गोवा की ट्रिप बेस्ट हो सकती है। क्योंकि गोवा में सर्दी का मौसम सिर्फ नाम का होता है। सर्दियों में यहां को तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिंसबर से मार्च गोवा जाने का सबसे अच्छा टाइम होता है। गोवा में आप तैराकी, कायकिंग, स्नॉर्कलिंग और घुड़सवारी कर सकते हैं। इसके अलावा रात में गोवा के बीच जैसे बागा बीच, अंजुना बीच, कैलंगुट बीच पर हल्की लाइटिंग इनकी खूबसूरती बढ़ा देती है। लाइव म्यूजिक, पब और बार गोवा में रात को खुशनुमा बना देता है। आप विंटर में सनबर्न फेस्टिवल में भी हिस्सा ले सकते हैं।

कुर्ग की खूबसूरत पहाड़ियां (फोटो-Canva)

कर्नाटक का कुर्ग: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। वहीं, दक्षिण भारत में सर्दियों में तापमान सामान्य रहता है। कुर्ग साउथ का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दियों के मौसम में यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा रहता है। कुर्ग में आप मनमोहक वादियों का दीदार कर सकते हैं। साथ ही खूबसूरत हरे-भरे चाय के बगानों को भी घूम सकते हैं। कॉफी प्लानटेंशन का टूर करने के अलावा आप कुर्ग में एडवेंचर एक्टिविटिज भी कर सकते हैं। जैसे ट्रैकिंग, वॉटरफॉल रेपलिंग और एटीवी राईड्स, साथ ही चिड़ियों को देखन और वाइल्डलाइफ सेंचुरी घूमने के ऑप्शन हैं।

कच्छ का रण (फोटो-Canva)

कच्छ की सैर: सर्दियों में घूमने के लिए गुजरात का कच्छ सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। ठंड के दिनों में कच्छ का रण गुजरात राज्य के फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। जहां देश-विदेश दोनों जगह से पर्यटक पहुंचते हैं। कच्छ आप अपने दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां खूबसूरत एतिहासिक इमारतों, गुफाओं और पौराणिक मंदिरों को देखा जा सकता है। सर्दियों में यहां रण फेस्टिवल का आयोजन होता है, जिसमें कई तरह की एक्टिविटीज होती है। रण का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा। साथ ही आपको यहां पर रंगारंग संस्कृति के साथ जायकेदार खाने को मिलेगा। जो आपको ट्रिप को यादगार बना देगा। ठंड के दिनों में कच्छ का तापमान 12-25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

जैसलमेर का महल (फोटो-Canva)

एक्सप्लोर करें जैसलमेर: गर्मी के दिनों में राजस्थान घूमना किसी चैलेंज सेकम नही होता है। लेकिन, सर्दियों में राजस्थान की ट्रिप बेस्ट हो सकती है। उत्तर भारत की भीषण ठंड से बचने के लिए आप राजस्थान के जैसलमेर एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप रेगिस्तान, झीले, किले की सैर करना पर्यटकों को खूब भाता है। बता दें, जैसलमेर जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है। आप लोंगेवाला और तनोट बॉर्डर पर जाकर बॉर्डर पोस्ट देख सकते है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जाने के लिए इंडियन मिलिट्री फोर्स की परमीशन लेनी होती है।

OTHER LATEST STORIES