कोलकाता में गरज के साथ भारी प्री-मानसून बारिश, गर्मी का प्रकोप हुआ कम

May 7, 2024 2:20 PM | Skymet Weather Team

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कल यानी 6 मई को भारी प्री-मानसून बारिश गरज के साथ हुई। पिछले 24 घंटों में, आज सुबह 8 बजे तक अलीपुर स्थित क्षेत्रीय वेधशाला ने 71 मिमी और दम दम हवाई अड्डे पर 49 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बता दें, गरज के साथ बारिश देर शाम शुरू हुई और पूरी रात जारी रही। आज 7 मई की सुबह से मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है। दिन में दोपहर के बाद गरज के साथ बौछारें फिर से शुरु होंगी।

बारिश के बाद गर्मी हुई कम: पिछले सप्ताह कोलकाता तेज गर्मी की लहर की चपेट में था। इससे पहले दोनों वेधशालाओं ने 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मई के पहले सप्ताह में पारा 30 के उच्चतम स्तर पर रहा है। लगभग दो सप्ताह के बाद कल 6 मई को तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। जिसके बाद शहर और उपनगरों से गर्मी की लहर कम हो गई है। रात के दौरान लगातार मौसमी गतिविधियों के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।

पश्चिम बंगाल में अच्छी वर्षा: निचले स्तर पर झारखंड और ओडिशा के आंतरिक भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण चिह्नित है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली प्रतिचक्रवातीय हवाएँ नमी बढ़ा रही हैं। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा दक्षिण की ओर बढ़ते हुए छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए परिसंचरण को जोड़ रही है। इन प्रणालियों के असर के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा देखी गई है। अलीपुर, दमदम, हावड़ा के अलावा, मिदनापुर, बर्दवान, पुरुलिया, बांकुरा, कृष्णानगर और डायमंड हार्बर जैसे कुछ और शहरों में मध्यम बारिश हुई।

कोलकाता में नहीं चलेगी लू: कोलकाता में पूरे सप्ताह प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और फैलाव अलग-अलग होगा। इस अवधि के दौरान बिजली चमकने, तेज़ गड़गड़ाहट के साथ तेज़-तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। वहीं, अगले सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है। आज 7 मई और कल 8 मई को तापमान 30 डिग्री के नीचे ही रहेगा। तापमान 09 से 12 मई के बीच 30 के मध्य तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह पारा फिर से बढ़ेगा और उच्चतम 30 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले सप्ताह के बीच तक पारा एक बार फिर 40°C को पार कर सकता है।

फोटो क्रेडिट: ट्रेलीग्राफ इंडिया/माई कोलकाता

OTHER LATEST STORIES