[Hindi] पाकिस्तान मौसम: इस्लामाबाद, लाहौर में हल्की बारिश; कराची में मौसम होगा शुष्क

August 4, 2017 12:39 PM | Skymet Weather Team

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान के जिन स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है उनमें पेशावर और इस्लामाबाद सहित उत्तरी इलाके शामिल हैं। फिलहाल राज्य के अधिकर हिस्सों में मौसम मुख्यतः गर्म और उमसभरा ही बना रहेगा।

इस बीच इस समय पाकिस्तान के उत्तरी भागों से एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। हालांकि इसके चलते उत्तरी हिस्सों में अभी भी बादल बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

पाकिस्तान के अन्य भागों विशेषकर रावलपिंडी, गुजरांवाला, लाहौर, हज़ारा, पेशावर, मरदान, कोहट और इस्लामाबाद में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन भागों में अगले 24 घंटों के बाद भी हल्की वर्षा कहीं-कहीं बनी रह सकती है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रावलपिंडी, इस्लामाबाद और पाक अधिकृत कश्मीर में अगले 48 घंटों तक हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के मध्य और दक्षिणी भागों का ज़िक्र करें तो इन भागों में गर्मी और उमस अपने चरम पर होगी। पेशावर, लाहौर, गुंजरवाला, फ़ैसलाबाद और मुल्तान सहित मध्य भागों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। इन भागों में उमस भी अधिक रहेगी जिससे मौसम परेशान करने वाला होगा।

बलूचिस्तान और सिंध के मध्य भागों में सबसे अधिक गर्मी बनी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड किए गए सबसे अधिक तापमाना का ज़िक्र करें तो तुर्बत में 44 डिग्री, शहीद बेनाज़ीराबाद, दादू और सिबबी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान के उत्तरी और मध्य भागों में 8 अगस्त से बादल बढ़ जाएंगे। इन भागों में 8 और 9 अगस्त को कुछ स्थानों बारिश की भी संभावना बन रही है। हालांकि बारिश का यह झोंका दक्षिणी और मध्य भागों को भिगो नहीं पाएगा। इन इलाकों में मौसमी हलचल ना के बराबर रहेगी और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Image credit: Pakistan weather forecast

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

OTHER LATEST STORIES