दिल्ली के लिए 40 डिग्री तापमान वाला सप्ताह, सप्ताहांत पर बारिश की संभावना

May 6, 2024 1:46 PM | Skymet Weather Team

आख़िरकार, प्री-मानसून गर्मी दिल्ली पर ज़ोर पकड़  रहा है। इससे पहले अप्रैल का महीना दिल्ली के लिए बहुत आरामदायक था। क्योंकि, पूरे महीने में सिर्फ एक दिन 26 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली के लिए मई महीने की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है। राजधानी शहर में बीते सप्ताह के आखिरी दिनों में लगातार पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। सफदरजंग स्थित रिकॉर्ड वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में पड़ेगी भीषण गर्मी: दिल्ली और आसापास के क्षेत्रों में कल 5 मई को ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया। पीतमपुरा और नजफगढ़ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, तो पूसा, रिज और मुंगेशपुर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। बता दें, दिल्ली/एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस सप्ताह कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा।

लू के बाद बारिश के आसार: सफदरजंग और पालम की वेधशालाओं में इस सप्ताह के दौरान कुछ मौकों पर 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। तेज सतही हवाओं के साथ 'लू' चलने की स्थिति तेज हो सकती है। खासतौर पर इस सप्ताह के बीच में 08 और 09 मई को भीषण लू चल सकती है। यह गर्म सप्ताह उम्मीद वाली बारिश के साथ खत्म हो सकता है। इस सप्ताह के लास्ट में बारिश होने की संभावना है।

ऐसी बन रही मौसम प्रणाली: ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में हल्का पश्चिमी विक्षोभ 07 और 08 मई को पहाड़ों को प्रभावित करेगा। कल 7 मई को दिल्ली के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। यह एक शुष्क विशेषता होगी, लेकिन स्थानीय गर्मी के कारण कुछ बादल छा सकते हैं, जिससे हल्की फुहारें पड़ने की संभावना कम होगी। मुख्य मौसम प्रणाली जो काफी सक्रिय है, 09 मई को आएगी। उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर सपोर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन आएगा। एक महत्वपूर्ण ट्रफ रेखा खासकर पूर्व-पश्चिम दिशा में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

हल्की राहत के बाद भयंकर गर्मी: 10 से 12 मई के बीच दिल्ली और उसके आसपास गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम प्रणाली का बचा हुआ असर अगले सप्ताह(13 मई) की शुरुआत तक भी फैल सकता है। बता दें, मौसम की अधिकांश गतिविधियाँ( बारिश, आँधी, ओलावृष्टि, तेज हवाएँ, बिजली गिरना) देर रात या सुबह के समय घटित होंगी। इसलिए एक-दो दिन को छोड़कर गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगला सप्ताह मौजूदा चल रहे सप्ताह से भी ज्यादा गर्म रहने की उम्मीद है। सफदरजंग और पालम में बेस वेधशालाएं 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकती हैं।

OTHER LATEST STORIES