फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में पांच साल का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड

February 23, 2024 1:28 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दोहरे अंक में बढ़ा था। जिसमें आज 23 फरवरी की सुबह 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सफदरजंग बेस वेधशाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम है। लेकिन, यह शीतलहर की स्थिति नहीं है, क्योंकि राजधानी शहर के लिए सामान्य न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

वेधशालाओं ने दर्ज किया तापमान: दिल्ली क्षेत्र की कुछ अन्य वेधशालाओं में भी इसी तरह की रीडिंग दर्ज हुई है। लेकिन, मुंगेशपुर में सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय ने न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस मापा, जो औसत से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट: पेंटाड सामान्य के मुताबिक, फरवरी का महीना 9 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ शुरू होता है और महीने के आखिरी दिनों में लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। लेकिन, इस सीज़न में फरवरी के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगातार एकल अंक में रहा और 18 फरवरी 2024 तक बना रहा। हालांकि, पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान दोहरे अंक पहुंच गया, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट भारी बर्फबारी के बाद बर्फ से ढके पहाड़ों की ढलानों से नीचे आने वाली ठंडी हवाओं के कारण होती है।

पिछले 3 साल रहा सामान्य तापमान: राजधानी दिल्ली में आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह के दौरान 22 से 29 फरवरी के बीच आरामदायक तापमान रहता है। इस मानदंड के मुताबिक ही 2020 से 2023 के बीच आऱामदायक तापमान रहा था। बेशक, विचलन से इंकार नहीं किया जा सकता है।

फरवरी अंतिम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तापमान बदलेगा,बारिश की संभावना नहीं: दूर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान क्षेत्र पर एक शुष्क चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह फीचर कल 24 फरवरी को मध्य राजस्थान के करीब आएगा। इस सिस्टम से जुड़ी कोई मौसम गतिविधि नहीं है। हालाँकि, इससे हवा के पैटर्न में कुछ बदलाव आएगा। दिल्ली बिल्कुल नजदीक होने के कारण यहा बदलाव दिखेगा। कल 24 फरवरी से निचले स्तर की हवाएँ बदलकर पूर्वी हो सकती हैं। इसलिए, न्यूनतम तापमान अब एकल अंक में नहीं रह सकता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान दोहरे अंक में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, सप्ताहांत में वर्षा की कोई गतिविधि होने की संभावना नहीं है।

फोटो क्रेडिट: दैनिक भास्कर

OTHER LATEST STORIES