Skymet weather

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड, सप्ताहांत में लू चलने की संभावना

May 17, 2024 1:48 PM |

सफदरजंग बेस वेधशाला में कल 16 मई को अधिकतम तापमान 42.5°C दर्ज किया गया। यह इस सीज़न में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 07 मई को 42 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, पालम वेधशाला ने अभी भी तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। दिल्ली में गर्मी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। साथ ही आज राजधानी शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, शनिवार-रविवार का दिन भी दिल्ली में बेहतर नहीं रहेगा। क्योंकि पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जिससे लू की स्थिति पैदा हो सकती है।

सप्ताहांत पर भीषण गर्मी: अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है। साफ़ आसमान और तेज़ धूप शहर को 'उबाल पर' रखेगी। गर्मी का भंडार जमा होता रहेगा और पिछले चार सालों में मई में दूसरी बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ एक धमाकेदार सप्ताहांत की उम्मीद है। 17 से 24 मई के बीच दिन का तापमान 44°-45°C के आसपास रहने की संभावना है

दिल्ली में 47 डिग्री अधिकतम तापमान: 2009 के बाद से पिछले 15 सालों में, दिल्ली ने सात मौकों पर 45 डिग्री सेल्सियस को पार किया है, मई 2010, 2012, 2013, 2015, 2018, 2020, 2022 में ऐसा हुआ था। इस अवधि(15 सालों) के दौरान उच्चतम अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था, जो 27 मई 2020 को दर्ज किया गया था। राजधानी शहर का अब तक का उच्चतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस है, जो 29 मई 1944 को मापा गया था।

लू के साथ रात भी गर्म: वहीं, मौसम की पहली गर्मी की लहर आज से शहर और उपनगरों को अपनी चपेट में ले सकती है। बता दें, गर्मी की लहर एक सप्ताह से ज्यादा समय तक जारी रह सकती है। तेज़ सतही हवाएँ दोपहर के समय 'लू' की स्थिति पैदा कर देंगी। रातें भी गर्म रहने की संभावना है और पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

फोटो क्रेडिट: इंडियन एक्सप्रेस






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try