Skymet weather

Heatwave Update: भारत में 10 सबसे गर्म शहरों पर एक नजर

May 29, 2024 3:42 PM |
Image Credit: Etv Bharat

पूरे देश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हर दिन अधिकतम तापमान नए स्तर पर पहुँच रहा है। भारत में 28 मई को सबसे ज्यादा तापमान इन 10 शहरों में दर्ज किया गया।

1-राजस्थान के चुरु में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे पहले लगातार 3 दिनों तक फलौदी 50 डिग्री से ज्यादा तापमान के साथ देश में सबसे गर्म शहर था।

2- राजस्थान के गंगानगर शहर में 49.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

3- उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतने अधिक तापमान के साथ झांसी में 132 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इस समय झांसी पूरे यूपी में पहला और दुनियां में सातवां सबसे गर्म शहर बना हुआ है।

4- हरियाणा का नारनौल शहर में 48.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान के साथ भीषण गर्मी से तप रहा है।

5-हरियाणा के हिसार ने 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पांचवे नंबर पर है। यह शहर भी अधिकतम तापमान के लिए जाना जाता है।

6- राजस्थान के बीकानेर ने 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। यह शहर थार रेगिस्तान के निकट स्थित है, इसीलिए यहां अत्यधिक गर्मी होती है।

7-मध्य प्रदेश के दतिया में 48.2 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुभव किया। यह शहर भी इस साल अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहा है।

8- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। यूपी में हीट अलर्ट जारी है, लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहा है।

9- राजस्थान के कोटा (एरोड्रम) में 48.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड हुआ है। यह राजस्थान का तीसरा सबसे गर्म शहर है।

10- उत्तर प्रदेश का प्रयागराज/घूपुर भी सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यहां 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

फोटो क्रेडिट: ईटीवी भारत






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try