Skymet weather

HEATWAVE ALERT: उत्तर भारत में बरस रही आग,10 सबसे अधिक तापमान वाले शहरों पर एक नजर

June 13, 2024 1:54 PM |

कल 12 मई को भारत के कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। यहां उन 10 शहरों की सूची दी जा रही है जहां का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। बता दें, पूरे उत्तर भारत में इस भीषण गर्मी की लहर चल रही है। कई शहरों में हीट अलर्ट जारी किया गया है।

1- प्रयागराज/घूपुर: 47.0 °C: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज/घूपुर में तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल देश में सबसे अधिक था। इस अत्यधिक गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गर्मी से बेहाल लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

2- गंगानगर में 46.7 °C: राजस्थान के  गंगानगर में भी तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था। यहां की गर्मी ने शहर के वातावरण को तप्त कर दिया है। लोग हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे है। बता दें, गंगानगर गर्मी के सीजन में अधिकतमान के लिए जाना जाता है। इस साल भी पिछले कई दिनों से गंगानगर देश के 10 सबसे गर्म शहरों में से एक है।

3- हमीरपुर में 46.2 °C:  उत्तर प्रदेश का हमीरपुर 12 मई को 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में तीसरा सबसे गर्म शहर था। बढ़ती गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। लू और हीटस्ट्रोक के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है।

4- पिलानी में 46.2 °C : राजस्थान के पिलानी में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हुए और बाजारों में सन्नाटा छा गया। बता दें, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

5- वाराणसी/बाबतपुर में 46.2 °C: उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर भी गर्मी से अछूता नहीं है। वाराणसी / बाबतपुर में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह धार्मिक शहर बढ़ते तापमान के साथ देश में पांचवां सबसे अधिकतम तापमान वाला शहर है। यहां की भीषण गर्मी ने पर्यटन को भी प्रभावित किया है। जिससे स्थानीय व्यवसायियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

6- चूरू में 46.1°C: राजस्थान के चूरू में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, यहां का भी कल तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां लोग पानी की कमी और गर्मी से बचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले भी चूरू में देश और प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा है।

7- रोहतक में 46.1 °C: हरियाणा में भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। बढ़ते तापमान के कारण पूरे हरियाणा के लगभग सभी जिलों में हीटअलर्ट जारी किया गया है। 12 मई कोरोहतक में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने तापमान के साथ रोहतक देश में सातवां और प्रदेश में पहले नंबर का सबसे गर्म शहर रहा है। बिना किसी कारण से लोगों को घर बाहर न निकलने और  यहां की गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया और लोगों को दिनभर घर में रहने पर मजबूर कर दिया।

8- अमृतसर में 46.0 °C: पंजाब के अमृतसर में तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 12 मई को अमृतसर प्रदेश में सबसे गर्म शहर था। यहां भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान रहे और गर्मी से बचने के उपाय करते दिखे।

9- झांसी में 45.7 °C: उत्तर प्रदेश के झांसी में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल झांसी पहले ही 132 साल पुराने गर्मी के रिकॉर्ड को पार कर चुका है। झांसी में भीषण गर्म पड़ रही है। इस गर्मी ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला और हीटस्ट्रोक के मामले बढ़ गए हैं।

10- डाल्टनगंज में 45.6°C: झारखंड में गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी है। झारखंड के डाल्टनगंज में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डाल्टनगंज पूरे देश में 10 वां और झारखंड में सबसे अधिक तापमान वाला क्षेत्र है। भीषण गर्मी ने किसानों को भी प्रभावित किया और फसलों को नुकसान पहुंचाया है। यहां जल्दी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

गर्मी का प्रभाव और सुरक्षा उपाय: इन शहरों में तापमान की तीव्र वृद्धि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, घर के अंदर रहने और धूप से बचने की सलाह दी। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित रहें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try