दिल्ली में सितंबर की आधी बारिश पहले हफ्ते में पूरी, वीकेंड पर फिर बरसेंगे बादल

September 6, 2024 12:00 PM | Skymet Weather Team
दिल्ली में बारिश, फोटो: The news indian express

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। हालाँकि, बारिश छिटपुट थी और तीव्रता व फैलाव में अंतर था, वहीं कुछ हिस्सों में बारिश नहीं हुई। हुई। सफदरजंग में बेस ऑब्जर्वेटरी ने 37 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि मौसम विज्ञान कार्यालय लोधी रोड पर 20 मिमी बारिश मापी गई। प्रगति मैदान और सलवान जैसे कुछ अन्य स्थानों पर 25-45 मिमी वर्षा मापी गई। नोएडा के बाहरी क्षेत्र बुलंदशहर में 83 मिमी बारिश हुई। दिल्ली और उसके आसपास आज और कल अधिक बारिश होने की संभावना है। लेकिन, अगले सप्ताह बारिश की तीव्रता कम हो सकती है

दिल्ली में बारिश की स्थिति: दिल्ली की आधिकारिक रिकॉर्ड वेधशाला, सफदरजंग मेंक सितंबर महीने के पहले छह दिनों में कुल 71 मिमी बारिश हुई है। यह सितंबर की सामान्य बारिश 123.5 मिमी के आधे से अधिक है। पिछले साल 2023 में  मानसून की देर से वापसी के बावजूद मासिक बारिश केवल 83 मिमी थी, जो सितंबर के औसत से काफी कम थी। वहीं, आज अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन कल शनिवार को बारिश हल्की होगी। रविवार 8 सितंबर को केवल छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। अगले सप्ताह मानसूनी की गतिविधि कमजोर रहने की संभावना है।

मानसून की स्थिति और दिल्ली का मौसम: पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मानसून ट्रफ में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है, जिससे यह दिल्ली के थोड़ा करीब आ गया है। इसके अलावा, वायुमंडल के निचले स्तरों में हवाओं के तेज़ प्रवाह के साथ नमी भी पहुँच रही है। पश्चिमी विक्षोभ अभी भी उत्तरी पहाड़ियों पर आगे बढ़ रहा है। कुल मिलाकर, आज राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास छिटपुट मध्यम बारिश और बौछारों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 

आने वाले दिनों में मानसून ट्रफ की स्थिति: राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण कल दक्षिण-पूर्व राजस्थान और मध्यप्रदेश क्षेत्र में हो शिफ्ट हो जाएगा। यह मानसून ट्रफ 3,000 - 5,000 फीट से ऊपर दक्षिण की ओर खींचेगा। यह स्तर मानसून ट्रफ से जुड़ी मौसम गतिविधि( बारिश, तेज हवाएं, बिजली आदि) बेहतर संकेतक है। इस बदलाव के कारण दिल्ली में  मानसून की बारिश हल्की और अनियमित हो जाएगी। हालाँकि, बादल मौसम के आरामदायक स्तर को बरकरार रखेंगे, लेकिन बारिश कम होगी। मानसून ट्रफ की यह स्थिति लगभग 48-72 घंटों तक बनी रहेगी। बाद में ट्रफ का पश्चिमी छोर कमजोर हो जाएग। फिर उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश की तलहटी के करीब जा सकता है। वहीं, अगले सप्ताह दिल्ली/एनसीआर में हल्की मौसमी गतिविधि बने रहने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट: The news indian express

OTHER LATEST STORIES